कॉलगर्ल के साथ दिखे BJP के नेता विकास दुबे, वायरल हुई अश्लील फोटो

By: Pinki Tue, 08 June 2021 6:53:17


कॉलगर्ल के साथ दिखे BJP के नेता विकास दुबे, वायरल हुई अश्लील फोटो

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो सामने आई है। विकास दुबे BJYM के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही है। तब विकास नेपाल के काठमांडू में टूर पर गए थे और एक बार में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थी। युवती कॉलगर्ल बताई जा रही है। बार में युवती के साथ विकास दुबे की आपत्तिजनक फोटो सामने आई तो राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही विकास की फोटो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ आई है। पार्टी के कई नेताओं ने भी दबे जुबान से विकास दुबे पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

BJYM के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, नारायण सिंह भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की दोस्ती काफी चर्चित रही है। हालांकि अब तीनों में फूट पड़ गई है। हाल ही में नारायण के जन्मदिन पार्टी में पुलिस की छापेमारी हुई थी। आरोप है कि ये छापेमारी संदीप के इशारे पर ही हुई थी। इसके बाद नारायण गुट ने संदीप की पोल खोलनी शुरू कर दी। मालूम चला कि संदीप ने सत्ता में धमक के सहारे अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक मुकदमें खत्म करवा दिया। यहां तक ही हिस्ट्री शीट भी खत्म हो गई। अब संदीप दुबे की तस्वीरें सामने आ गईं हैं।

विकास के दायरे में 17 जिले आते हैं

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायरे में 17 जिले आते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष इन जिलों का प्रभारी होता है। तमाम आरोपों के बाद भी भाजपा के पदाधिकारियों ने विकास को जुलाई-2018 क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया। विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी। एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई तो इसके पुलिस से बचने के लिए राजनीति का सहारा लिया।

ये भी पढ़े :

# बच्चे कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित नहीं होंगे: AIIMS निदेशक

# सनकी तानाशाह का एक और अजीबोगरीब फरमान, विदेशी फिल्म देखने या जींस पहनने पर मौत की सजा

# फ्री वैक्सीन के ऐलान के अगले ही दिन केंद्र ने 44 करोड़ डोज का दिया आर्डर, 30% रकम एडवांस में दी

# अमेरिकी रिपोर्ट ने किया दावा, वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस!

# कसूरी मेथी : स्वाद में कड़वी पर बढ़ाती है भोजन का जायका, जानें किन बीमारियों की ‘दुश्मन’!

# कीवी : इम्यूनिटी बढ़ा बैक्टीरिया-वायरस को शरीर से रखता दूर, इन अंगों को भी देता राहत

# खजूर : पौष्टिक, बलवर्धक, पित्तनाशक...सहित कई गुणों से युक्त, माना जाता है पूर्ण आहार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com